Ranchi: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में अवैध आर्म्स के साथ एक युवक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।
Ranchi: देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
दरअसल, हिंदपीढ़ी थाना अन्तर्गत लेक रोड, छाता मस्जिद के पास मो. अल्फाज नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार (देसी कट्टा) लेकर मौजूद था, जिसकी सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन ऐसी आशंका है कि वो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
अलिशा रानी की रिपोर्ट
Highlights


