नीमचक बथानी में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, 2 देशी कट्टा और एक खोखा बरामद

गयाजी : जिला पुलिस ने रविवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से एक युवक को दो देशी कट्टा और एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध हथियार विरोधी अभियान के तहत की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि नीमचक बथानी के दुर्गास्थान के पास दो युवक हवाई फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी नीमचक बथानी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से एक युवक को दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

DIARCH Group 22Scope News

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया – पुलिस

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहरी कुमार उर्फ राजीव कुमार पिता अनिल पासवान शेखपुरा थाना नीमचक बथानी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया, जबकि घटनास्थल से एक अन्य कट्टा भी मिला। पुलिस के अनुसार, हथियारों के बारे में पूछे जाने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। खास बात यह भी अब नीमचक बथानी पुलिस अनुमंडल की पुलिस कट्टे के बारे में भी पकड़े गए युवक से सन्तोष जनक जवाब की तलाश में रहती है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया – पुलिस

पुलिस का कहना है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 203/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस तरह से पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है।

यह भी पढ़े : स्कूल निदेशक की दबंगई! किराया हड़पकर अब रिवॉल्वर के दम पर मकान कब्जाने की कोशिश…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...