New Delhi : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह में कोविड-19 के 1000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (209 केस), New Delhi (104 केस), गुजरात (83 केस), कर्नाटक (47 केस), उत्तर प्रदेश (25 केस) और पश्चिम बंगाल (12 केस) में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। New Delhi से सटे नोएडा में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, जहां सोमवार को पहला और मंगलवार को 9 पॉजिटिव केस मिले।
New Delhi : नया वेरिएंट बना चिंता की वजह
स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण नया वेरिएंट JN.1 है, जो ओमिक्रोन के BA.2.86 स्ट्रेन का एक प्रकार है। इस वेरिएंट को दिसंबर 2023 में WHO ने “वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट” घोषित किया था। JN.1 में 30 से अधिक म्यूटेशन हैं, जिससे यह तेजी से फैलता है, हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार यह वेरिएंट गंभीर बीमारी कम ही पैदा करता है।
अब तक 11 मौतें, सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
अब तक कोरोना की वजह से देश में 11 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और राजस्थान के मरीज शामिल हैं। सरकार ने सभी राज्यों को अस्पतालों की तैयारियों को पुख्ता करने, ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाने और टेस्टिंग पर जोर देने के निर्देश दिए हैं।
New Delhi : क्या वैक्सीन लेने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित?
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले लोग दोबारा संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन उनमें गंभीर बीमारी की संभावना बेहद कम होती है। वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज और मेमोरी सेल्स संक्रमण से रक्षा करने में सक्षम होती हैं, हालांकि समय के साथ इनका प्रभाव घट सकता है।
विशेषज्ञों की सलाह: घबराएं नहीं, सतर्क रहें
ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और WHO दोनों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सतर्कता जरूरी है। लोगों को पुराने प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एक बार फिर शुरू करने की सलाह दी गई है।


















