IIT-ISM धनबाद में एग्जीक्यूटिव MBA के लिए 26 जून तक रजिस्ट्रेशन, एंट्रेंस और इंटरव्यू का शिड्यूल जारी

Dhanbad : धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT-ISM में एग्जीक्यूटिव एमबीए (Executive MBA) प्रोग्राम के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2025-27 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जून 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।

संस्थान की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 9 जुलाई को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 11 जुलाई को ऑनलाइन साक्षात्कार होंगे और 14 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी 15 से 18 जुलाई के बीच दाखिला ले सकेंगे।

IIT-ISM धनबाद में एग्जीक्यूटिव MBA के लिए 26 जून तक रजिस्ट्रेशन – शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता:

इस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए आवश्यक है। अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम सीमा 45% निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवार को प्रतिष्ठित औद्योगिक, अनुसंधान एवं विकास (R&D), सार्वजनिक, अर्ध-सरकारी या निजी क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। यदि उम्मीदवार उद्यमी हैं, तो उनकी फर्म का वार्षिक कारोबार कम से कम 2 करोड़ रुपये होना चाहिए।

अन्य विवरण:
प्रोग्राम की कुल फीस ₹6 लाख है। आवेदन शुल्क ₹2000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी www.iitism.ac.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम को एआईएमए और एनआईआरएफ जैसे प्रमुख संस्थानों द्वारा लीडिंग बिजनेस स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...