BJP नेता ने लोगों से की अपील ‘मत जाइये मोदी जी की रैली में’, तब होगा बिहार का…

पटना: PM नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार आ रहे हैं। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री राजधानी पटना में रोड शो करेंगे और BJP कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। वहीं दूसरे दिन रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां BJP नेता दिन रात एक कर तैयारी में लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ BJP नेता मनीष कश्यप लोगों से अपील कर कर रहे हैं कि उनके कार्यक्रम में मत जाइये।

BJP नेता मनीष कश्यप ने कहा कि मोदी जब देश के अलग अलग राज्यों में सभा करते हैं तो उतना भीड़ नहीं होती है लेकिन सबसे अधिक भीड़ बिहार में होती है। स्थानीय नेता बसों में भर भर कर रूपये का लालच देकर लोगों को उनकी सभा में ले जाते हैं। भीड़ देख कर मोदी जी को लगता है कि बिहार में सब बढ़िया है। एक बार जब उनकी रैली में लोग नहीं जायेंगे तो फिर वे अपने नेताओं से पूछेंगे और तब उन्हें बिहार के लोगों की समस्याएँ पता चलेंगी।

यह भी पढ़ें – PM के रोड शो को लेकर पटना की सड़कें छावनी में तब्दील, इन सड़कों पर प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का आवागमन…

BJP नेता मनीष कश्यप ने कहा कि राजद जदयू के नेता किसी भी अधिकारी को जब फोन करते हैं तो अधिकारी एक पैर पर खड़ा हो कर उनका काम करते हैं लेकिन अगर भाजपा के नेता फोन करेंगे तो उनकी बात एक प्रखंड स्तर के अधिकारी भी नहीं सुनेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि बिक्रमगंज में मोदी जी की रैली में भीड़ बन कर मत जाइये। जो नेता बुलाने आयेंगे उनसे समाधान पूछिए, वे आपको लोग देंगे फिर भी मत जाइये।

जब एक रैली में लोग नहीं जायेंगे तो मोदी जी अपने नेता से पूछेंगे और तब उन्हें हकीकत पता चलेगा। जब तक प्रधानमंत्री को बिहार के विकास की हकीकत पता नहीं चलेगा तब तक बिहार का विकास बिल्कुल नहीं होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रहने वालों की होगी कोरोना जांच…

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...