Advertisement
Advertisement

दो दिवसीय दौरे पर BJP कार्यालय भी जायेंगे PM मोदी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘कार्यकर्ताओं…’

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 29 मई को बिहार आ रहे हैं। बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री एक तरफ जहां करोड़ों की सौगात बिहार के लोगों को देंगे तो दूसरी तरफ वे औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बिहार भाजपा के कार्यालय में जा कर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और उनसे विधानसभा को लेकर बातचीत करेंगे। BJP BJP BJP BJP BJP 

प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना पहुंचेंगे। पटना आगमन के बाद वे पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि चूँकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Gayaji: कभी रहता था गुलजार आज नहीं हैं एक भी लोग, इस वजह से उजड़ गया पूरा गांव

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी तंज कसा और कहा कि लालू प्रसाद यादव जेल जाने के पहले भी एक्टिव दिखा करते थे। अब एक बार फिर उनकी तबियत में सुधार हो रही है तो वे राजनीति में एक्टिव हो रहे हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का उनका सपना अधुरा ही रहेगा। बिहार में जब उनकी सता थी लोगों को बिहारी कहना अपमानजनक हो गया था लेकिन अब बिहार अपनी इज्जत वापस ले रहा है। अब एक बार फिर बिहारी शब्द गर्व बनने लगा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा चुनाव, मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने चिराग पासवान को लेकर कहा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर