कल आएगा JAC इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट, आर्ट्स का इंतजार कुछ दिन और

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी भी अब अंतिम चरण में है। जैक बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंटर साइंस और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। वहीं, इंटर आर्ट्स संकाय के परीक्षार्थियों को अभी दो से तीन दिन और इंतजार करना होगा।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3,50,138 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें सबसे अधिक आर्ट्स संकाय के 2,28,832, साइंस संकाय के 99,131, और कॉमर्स संकाय के 22,175 विद्यार्थी शामिल हैं।

बोर्ड की ओर से सभी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जहां छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...