Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल ने एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल का किया भव्य उद्घाटन…

Hazaribagh : हजारीबाग शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। यह हॉस्पिटल इमली कोठी, लिटिल एंगल्स स्कूल के समीप स्थित है तथा एचज़ेडबी आरोग्यम की यह द्वितीय शाखा है।

इस शुभ अवसर पर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने मुख्य अतिथि वहीं विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित यादव उपस्थित उपस्थित होकर फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। अन्य अतिथि में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,समाजसेवी बटेश्वर मेहता, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, धनकुमार जैन, स्वरूप चंद्र जैन, सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक रंजना शरण, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से फीता एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

Hazaribagh शहर में अस्पताल की स्थापना एक सराहनीय प्रयास है-मनीष जायसवाल

tyu 22Scope News

उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग जैसे उभरते हुए शहर में इस तरह के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना निश्चित रूप से एक सराहनीय प्रयास है। यह हॉस्पिटल न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ेगा, बल्कि यहां की आम जनता को किफायती दरों पर गुणवत्ता पूर्ण इलाज भी उपलब्ध कराएगा।

महिला और बाल स्वास्थ्य पर विशेष फोकस इस बात का प्रमाण है कि यह संस्थान संवेदनशीलता और जनसेवा के मूल्यों को अपनाता है। मैं हर्ष अजमेरा और उनकी पूरी टीम को इस जनोपयोगी पहल के लिए बधाई देता हूँ।

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि हजारीबाग में ऐसे आधुनिक अस्पताल की स्थापना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल आम जनता को सुलभ और सस्ती चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। महिला एवं बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना संस्था की संवेदनशीलता दर्शाता है। मैं इस जनकल्याणकारी पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन को हृदय से बधाई देता हूँ।

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा की एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल की शुरुआत एक सराहनीय सामाजिक पहल है। यह अस्पताल न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, बल्कि जनसेवा की भावना से भी परिपूर्ण है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह सुविधा संजीवनी साबित होगी। मैं हर्ष अजमेरा व उनकी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

अस्पताल की सुविधाएँ जिसमें 30 बेड,7 ओपीडी रूम, 24×7 इमरजेंसी सेवा, स्वीट रूम, वीआईपी रूम, महिला एवं बाल स्वास्थ्य के लिए विशेष आधुनिक इकाई, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब, एवं अन्य उन्नत परीक्षण सुविधाएँ। हॉस्पिटल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की यह अस्पताल सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। हमने यह संकल्प लिया है कि हम हर वर्ग के मरीज को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएँगे।

हमारा मूल मंत्र है सेवा ही संकल्प’। हमारी टीम ने चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि हजारीबाग को एक ऐसा अस्पताल मिले जो बड़े महानगरों के बराबर सुविधा दे, लेकिन किफायती दरों पर। महिलाओं और बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देना हमारी सामाजिक दृष्टि का हिस्सा है। अस्पताल परिसर के द्वितीय तल्ला पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ आरंभिक विधियां संपन्न हुईं।

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, समाजसेवी बटेश्वर मेहता, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, कमल नयन सिंह,कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने भी अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे हजारीबाग के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय बताया।

इस अवसर पर केपी ओझा,सौरभ जैन,डॉ रंजना शरण,डॉ बीएन प्रसाद,डॉ मनीष कुमार,डॉ नीरज सिंह उज्जैन,डॉ ओमप्रकाश,ज्ञान चंद्र जैन,अधिवक्ता,सोनी जैन,राकेश गुप्ता, कांग्रेस नेता अशोक देव,दिनेश खंडेलवाल, सुरेश खण्डेलवाल, डॉक्टर कोकूलित राय,प्रबल जैन,नीरज जैन, धीरज जैन एवं शहर के कई वरिष्ठ गणमान्य एवं व्यवसाय लोग उपस्थित रहे.

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...