आरोग्यम हॉस्पिटल और फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन

Hazaribagh– हजारीबाग का एकलौता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और चतरा जिले के फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सामाजिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन नगरपालिका, चेयरमैन गूंजा देवी ने किया.

Arogyam 1 22Scope News
arogyam3 22Scope News

इस कार्यक्रम में आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से डॉ पूर्णिमा सिंह, डॉ शमा और डॉ दानिश ने अपनी सेवा दी. मौके पर 60 से अधिक पुरुष एवं महिलाओं का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित चिकित्सीय सलाह दी गई. साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन इत्यादि की जांच कर मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाया गया. आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि हमारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचना है. आरोग्यम अस्पताल सदैव आम जनों की सेवा में तत्पर रहेगा. इस आयोजन को सफल बनाने में आरोग्यम हॉस्पिटल के राजीव रंजन, राजीव, मोहित, यशोदा, मोहिनी, अरुणा सहित अन्य कर्मियों का अहम योगदान रहा.

रिपोर्ट-शशांक शेखर

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...