पटना सिटी : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लंबे समय से कार्यरत और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता हरजित सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। अल्पसंख्यक आयोग में पदों के बंटवारे को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ‘अपने लोगों’ को रेवड़ी की तरह पद बांटे जा रहे हैं।

कई ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जिन्होंने सिख समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी भाजपा के लिए निष्ठा से काम किया है
हरजित सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कई ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने सिख समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी भाजपा के लिए निष्ठा से काम किया है। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है जो कि पार्टी के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनदेखी पुराने कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा पैदा कर रही है, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ कमजोर हो सकती है।
यह भी देखें :
जिन अधिकारियों को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है, उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है
हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है, उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अल्पसंख्यक आयोग जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान पर नए चेहरों को तरजीह देना गलत निर्णय है।हरजित सिंह ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि वह एक बार फिर से इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान एवं स्थान दें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि वे पूरी मजबूती के साथ मोदी के साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। भाजपा के अंदर से उठी यह आवाज पार्टी के भीतर मंथन की जरूरत को उजागर करती है।
यह भी पढ़े : जातियों को साधने में जुटी बिहार की NDA सरकार, सवर्ण आयोग के साथ एसटी आयोग…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights



















