Advertisment

जातियों को साधने में जुटी बिहार की NDA सरकार, सवर्ण आयोग के साथ एसटी आयोग…

पटना: बिहार में महज कुछ ही महीनो बाद विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को देखते हुए एक तरफ केंद्रीय नेताओं के बिहार आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ NDA की केंद्र और राज्य सरकार जनता को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार बिहार में सभी जातियों को साधने में भी जुटे हुए हैं तभी तो एक दिन पहले उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया और वक्फ कानून का विरोध करने वाले चर्चित मुस्लिम नेता को उसका अध्यक्ष मनोनीत किया।

यह भी पढ़ें – Bihar की ग्रामीण सड़कें भी होंगी चकाचक, इस क्षेत्र में 2182 सड़कों को किया जा रहा दुरुस्त…

LN Mishra 1 22Scope News

अब शुक्रवार को राज्य सरकार ने उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग की जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह को दी है। इस आयोग में जदयू के राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि तीन अन्य सदस्य भी मनोनीत किये गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग में पश्चिम चंपारण के शैलेन्द्र कुमार को अध्यक्ष बनाया है जबकि पश्चिम चंपारण के ही रहने वाले सुरेन्द्र उरांव को उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य को नियुक्त किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CBI की टीम ने बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत 2 को दबोचा, PMEGP ऋण का…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...