BJP सरकार जनता के मुद्दों से चुराती है मुंह, आरा के सांसद ने कहा ‘CPI ML करेगी घर घर सिंदूर वितरण का भांडाफोड़’

भोजपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को एक तरफ जहां BJP समेत एनडीए की सभी सहयोगी दल चुनावी मंत्र बनाने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ महागठबंधन लगातार ऑपरेशन सिंदूर को गलत तरीके से राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में BJP ने घर घर सिंदूर वितरित करने की घोषणा की है तो भाकपा माले सांसद ने कहा कि बिहार की महिलाएं इस अभियान को सफल नहीं होने देंगी।

शुक्रवार को आरा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बहाने देश की महिलाओं के साथ खिलवाड़ कर सिर्फ अपनी कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। पहलगाम समेत देश में अब तक आतंकी हमलों में न जाने कितनी महिलाओं की सिंदूर उजड़ गई उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले में आरोपी आतंकवादी अब तक नहीं खोजे जा सके हैं लेकिन इस बहाने यह सरकार देश का सांप्रदायिक और भावनात्मक दोहन कर सिर्फ और सिर्फ वोट लेना चाहती है।

यह भी पढ़ें – मैंने बेटी को लेकर सजाये थे कई सपने, पोखर में स्नान के दौरान डूब कर तीन बच्चों की…

मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में रोजगारी और महंगाई के कारण न जाने कितनी महिलाओं का सिंदूर उजड़ गई और सरकार उन सिन्दुरों की रक्षा करने में विफल है। उन्होंने कहा कि BJP के घर घर बांटो सिंदूर अभियान के खिलाफ भाकपा माले एक अभियान चला कर उसका भांडाफोड़ करेगी।

Goal 6 22Scope News

उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले शाहाबाद की जनता लंबे समय से सोन नहर का आधुनिकीकरण और कदवन जलाशय परियोजना की मांग कर रही है लेकिन इस बार फिर प्रधानमन्त्री ने सबको निराशा दी है। BJP और मोदी की सरकार हमेशा ही जनता के सवालों से मुंह चुराती है और सांप्रदायिक और भावनात्मक बातें कर कुर्सी पर बने रहना चाहती है। बिहार की जनता इस बार उनके झांसे में नहीं आने वाली है और विधानसभा चुनाव में BJP समेत पूरे एनडीए को सबक सिखाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  BPSC ने जारी की 71वीं संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन के साथ ही जानें परीक्षा की तिथि

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...