भोजपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को एक तरफ जहां BJP समेत एनडीए की सभी सहयोगी दल चुनावी मंत्र बनाने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ महागठबंधन लगातार ऑपरेशन सिंदूर को गलत तरीके से राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में BJP ने घर घर सिंदूर वितरित करने की घोषणा की है तो भाकपा माले सांसद ने कहा कि बिहार की महिलाएं इस अभियान को सफल नहीं होने देंगी।
शुक्रवार को आरा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बहाने देश की महिलाओं के साथ खिलवाड़ कर सिर्फ अपनी कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। पहलगाम समेत देश में अब तक आतंकी हमलों में न जाने कितनी महिलाओं की सिंदूर उजड़ गई उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले में आरोपी आतंकवादी अब तक नहीं खोजे जा सके हैं लेकिन इस बहाने यह सरकार देश का सांप्रदायिक और भावनात्मक दोहन कर सिर्फ और सिर्फ वोट लेना चाहती है।
यह भी पढ़ें – मैंने बेटी को लेकर सजाये थे कई सपने, पोखर में स्नान के दौरान डूब कर तीन बच्चों की…
मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में रोजगारी और महंगाई के कारण न जाने कितनी महिलाओं का सिंदूर उजड़ गई और सरकार उन सिन्दुरों की रक्षा करने में विफल है। उन्होंने कहा कि BJP के घर घर बांटो सिंदूर अभियान के खिलाफ भाकपा माले एक अभियान चला कर उसका भांडाफोड़ करेगी।

उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले शाहाबाद की जनता लंबे समय से सोन नहर का आधुनिकीकरण और कदवन जलाशय परियोजना की मांग कर रही है लेकिन इस बार फिर प्रधानमन्त्री ने सबको निराशा दी है। BJP और मोदी की सरकार हमेशा ही जनता के सवालों से मुंह चुराती है और सांप्रदायिक और भावनात्मक बातें कर कुर्सी पर बने रहना चाहती है। बिहार की जनता इस बार उनके झांसे में नहीं आने वाली है और विधानसभा चुनाव में BJP समेत पूरे एनडीए को सबक सिखाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– BPSC ने जारी की 71वीं संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन के साथ ही जानें परीक्षा की तिथि
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट



















