मैंने बेटी को लेकर सजाये थे कई सपने, पोखर में स्नान के दौरान डूब कर तीन बच्चों की…

बांका: बांका में पोखर में स्नान करने के दौरान डूब कर तीन मासूम की मौत हो गई। मासूमों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश हरिजन की बेटी स्वीटी कुमारी, हीरालाल दास का पुत्र धर्मेंद्र कुमार और फंटूश दास का पुत्र अमन कुमार पोखर में नहाने गये थे। इसी दौरान अचानक वे लोग गहराई में चले गए जिसकी वजह से डूब गये।

डूबने के दौरान बच्चों का शोरगुल सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह सभी बच्चों को पानी से निकाल कर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे इलाके में मातम छा गया।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – BPSC ने जारी की 71वीं संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन के साथ ही जानें परीक्षा की तिथि

स्वीटी कुमारी के पिता मुकेश हरिजन ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी बहुत होशियार थी, पढ़ाई में तेज थी, हम उसके भविष्य के लिए बड़े सपने देख रहे थे। वहीं, धर्मेंद्र और अमन के परिजनों की भी स्थिति दयनीय है। बच्चों की असमय मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह खुले पोखरों के चारों ओर सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, और स्थायी निगरानी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Lalu यादव हैं तो हम भी…, तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...

SP ने आधी रात ढाका व चिरैया थाना का किया औचक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने रविवार की आधी रात ढाका और चिरैया थाना का औचक निरीक्षण कर...