Siwan: पचरुखी में बाइक चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों में से एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Siwan: पचरुखी थाना क्षेत्र में बाइक चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।  अधिकारियों के निर्देश पर पचरुखी थाना पुलिस द्वारा मखनूपुर से गम्हरिया जाने वाली सड़क के पास बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

हालांकि, चेकिंग के दौरान एक चोर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे चोर को चोरी की पल्सर बाइक और मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Siwan: पचरुखी थानाध्यक्ष सनी कुमार ने जानकारी दी कि फरार चोर की पहचान हो गई है और वह सारण जिले के एकम गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल बना है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

रिपोर्टः कुमार रवि

 

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...