Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Ranchi Crime : रांची में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चुटिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने वाले एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राम बाबू साव और उसके पुत्र राधेश्याम साव के रूप में हुई है।

Ranchi Crime : अपराधियों के पास से जब्त सामान
Ranchi Crime : अपराधियों के पास से जब्त सामान

Ranchi Crime : अपराधियों के पास से 16.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सूत्रों के अनुसार, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में कुछ लोग युवाओं को ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 16.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी काली बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिये करत थे डिलीवरी

Ranchi Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Ranchi Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर डिलीवरी करते थे। खासकर युवा वर्ग को निशाना बनाकर नशे की लत लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

चुटिया थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...