Ranchi: कृष्णापुरी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, बाप-बेटे गिरफ्तार

Ranchi: नशे के खिलाफ अभियान के तहत चुटिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और ब्राउन शुगर के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ब्राउन शुगर की तस्करी में कृष्णापुरी रोड नंबर-2 के रहनेवाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से 16.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम बाबू साव और उनके पुत्र राधेश्याम साव के रूप में हुई है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सिटी एसपी अजीत कुमार ने इस मामले की जानकारी दी।

सिटी एसपी ने बताया कि यह छापेमारी एसएसपी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की टीम ने पहले राधेश्याम साव को पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 4 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि वह यह नशे का सामान घर से लाकर ग्राहकों को रोजाना बेचता था। इसके बाद पुलिस ने उसे साथ लेकर घर पर छापेमारी की, जहां राम बाबू साव पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया और उनके पास से भी ब्राउन शुगर बरामद किया।

Ranchi: सिटी एसपी ने बताया कि राम बाबू साव पूर्व में भी नशे के कारोबार में संलिप्त रह चुका है और जेल जा चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी और इसके सप्लायर कौन है। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किस-किस व्यक्ति ने इनसे मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर ब्राउन शुगर खरीदी। मोबाइल कॉल डिटेल और चैट्स को खंगाल कर अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि भविष्य में नशे के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी और रांची को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

बिहार में VB-G RAM G योजना से श्रमिकों को राहत, सभी...

 बिहार के सभी 38 जिलों में VB-G RAM G योजना के तहत कार्य विराम अवधि की रोक हटा दी गई है। बाढ़ और सुखाड़...

बिहार में 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का Life Verification पूरा, 13.57 लाख...

बिहार में 1.03 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। 13.57 लाख लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जानें जिलेवार आंकड़े। Life...

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...