पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पिछले कई वर्षों से रिकॉर्ड समय में मैट्रिक और इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित करते आ रहा है। अब बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक एवं इंटर की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने ने शनिवार को मैट्रिक और इंटर की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम घोषित किया। इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षाफल बोर्ड के वेबसाइट https://biharboardonline.org/ss25spl-compart/ और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षाफल वेबसाइट https://matriccompartment.com/ पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें – स्वास्थ्य विभाग में करना चाहते हैं नौकरी तो हो जाइये तैयार, चुनाव से पहले 41 हजार…
इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 45524 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 27829 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा में 6624 छात्र शामिल हुए जिसमें से 3664 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही मैट्रिक विशेष परीक्षा में 8830 छात्र शामिल हुए जिसमें से 4609 छात्र उत्तीर्ण हुए और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 52552 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 17309 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इन छात्रों का परीक्षा परिणाम आ जाने से अब वे अगले वर्ग में इसी वर्ष अपना नामांकन करवा सकेंगे जिससे उनका एक वर्ष बचेगा। बता दें कि मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन 2 मई से 7 मई के बीच किया गया था जबकि इंटर विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 13 मई के बीच आयोजित की गई थी। विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा भी मुख्य परीक्षा की तरह कदाचार मुक्त आयोजित की गई।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार की भूमि का यूनानी से रहा है हमेशा गहरा नाता, तिब्बी कॉलेज के शिलान्यास के दौरान सीएम ने कहा….



