IGIMS में डॉक्टर सहित मिले 4 कोरोना के नए मरीज, पटना में कुल 21

पटना : बिहार सहित पटना में कोरोना के मरीजों में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) की महिला डाक्टर के साथ नए चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 30 वर्षीय महिला बुखार के साथ बदन दर्द और सर्दी से पीड़ित थी। इसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराया था, कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, बाकी तीन मरीज निजी लैब में कोरोना जांच कराए थे। सभी कोरोना मरीजों की स्थिति ठीक है। इन चारों मरीजों को मिलाकर पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। इसमें पांच एम्स, तीन एनएमसीएच, एक आईजीआईएमएस और 12 निजी लैब के हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

NMCH में कोरोना के 2 मरीज मिले

वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के माइक्रो बायोलाजी विभाग में शनिवार को हुई कोरोना के संदिग्ध 20 नमूनों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव एक मरीज 30 साल की महिला राजेंद्र नगर व दूसरा 25 साल के अगमकुआं का युवक है। दोनों मरीज औषधि विभाग के ओपीडी में सर्दी, बुखार के लक्षण के साथ पहुंचा था।

यह भी पढ़े : Patna में फिर मिले कोरोना के 2 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 11

यह भी देखें :

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...