पटना में मिले 6 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 30

पटना : राजधानी पटना कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। कल यानी तीन जून को छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। वहीं सक्रिय कोरोना संक्रमित 24 हैं। मंगलवार को छह नए मरीजों के साथ 23 मई से अबतक 30 संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को एनएमसीएच में 19 वर्षीय गर्दनीबाग निवासी युवक, निजी अस्पताल में 21 वर्षीय महिला व 66 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक निजी लैब में 66 वर्ष, 55 वर्ष और 73 वर्षीय पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 23 मई से अबतक मिले 30 संक्रमित में से छह को स्वस्थ करार दिया है।

LN Mishra 1 22Scope News

अब चपेट में आ रहे अधिक उम्र वाले लोग

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना के 24 सक्रिय मरीज हैं। अबतक जो 30 संक्रमित मिले हैं, उनमें से 16 ने सरकारी तो 14 लोगों ने निजी लैब में जांच कराई थी। वहीं एम्स पटना, आइजीआइएमएस व एनएमसीएच में डॉक्टर मेडिकल छात्र व नर्सें कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। इस बीच मंगलवार वार को जो छह नए मरीज मिले हैं, उनमें से 65 वर्ष से अधिक उम्र के तीन मरीज शामिल हैं। एनएमसीएच में माइक्रो बायोलाजी विभाग की प्रयोगशाला में 15 आशंकित की जांच हुई और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधिसंख्य संक्रमितों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश आदि लक्षण थे।

यह भी पढ़े : पटना में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या 24

यह भी देखें :

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...