Gumla Murder : डोभा के पास खून से लतपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla Murder : गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुम्बाहा गांव रविवार सुबह उस समय दहशत में आ गया जब गांव के सिमरदोन डोभा के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही सोनू उरांव के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें- Koderma : मच गई सनसनी: कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव, अब जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla Murder : घर से बाहर निकला फिर वापस नहीं आया

शव मिलने की सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया। मृतक की मां हीरा उरांइन के अनुसार, शनिवार रात वह अपने बेटे सोनू के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। रात करीब 10 बजे सोनू उन्हें घर छोड़कर बाहर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा।

Jamtara Crime : मचा हड़कंप: अवैध बालू का काला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सहित… 

अगली सुबह उसका शव डोभा के पास खून से लतपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। मृतक के दाहिने कंधे के नीचे धारदार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दूध वाली गाड़ी ने कार में मारी जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत… 

गोद लिया इकलौती संतान था सोनू

सोनू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसे उन्होंने धुर्वा के कतरीटोली निवासी एक व्यक्ति से गोद लिया था। वह पश्चिम बंगाल के एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था और एक सप्ताह पूर्व ही गांव लौटा था।

Ranchi : छाया मातम, बिजली तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत… 

भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। गांव में हत्या को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं ग्रामीण जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें…

Lohardaga : आदिवासी मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर, झारखंड में मिला ये स्थान… 

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर… 

Bokaro : टोटो में बैठाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Horoscope Today : वृषभ राशि वालों के जिंदगी में आ सकती है ये नई खुशियां… 

JAC 12th Result 2025 : धनबाद की बेटी ने लहराया परचम, इंटर साइंस में बनी झारखंड टॉपर… 

Breaking : 12वीं परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के खराब प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग सख्त, शोकॉज नोटिस जारी…

Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर… 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img