Commercial Advertisment

Lohardaga : आदिवासी मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर, झारखंड में मिला ये स्थान…

Lohardaga : जैक द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु की छात्रा रोशनी भगत ने जिला का नाम रौशन किया है। इंटर साइंस की परीक्षा में रोशनी ने 468 अंक पाकर जिला टॉपर के साथ-साथ ही राज्य में टॉप 10 रैंक में शामिल हुई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर… 

Lohardaga : स्कूल की पहली छात्रा है जिसने टॉप-10 में जगह बनाई
Lohardaga : स्कूल की पहली छात्रा है जिसने टॉप-10 में जगह बनाई

Lohardaga : पहली बार है जब स्कूल से किसी छात्रा ने टॉप-10 में जगह बनाई 

छात्रा रोशनी भगत को इंटर साइंस में पूरे झारखंड में 9वां रैंक मिला है। यह पहली बार है जब प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु से किसी छात्रा ने राज्य स्तर पर रैंक हासिल किया है। रिजल्ट के बाद रोशनी के परिजनों में खुशी का माहौल है।

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती है रोशनी

Lohardaga : सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती है रोशनी
Lohardaga : सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती है रोशनी

बता दें कि रोशनी भगत आदिवासी समाज से आती हैं और सुदूर क्षेत्र तोरार पखन टोली गांव की रहने वाली है। उनके पिता इंद्रपाल भगत बाहर मजदूरी करते हैं और माता शिला भगत घर के काम के साथ बच्चो को अच्छी शिक्षा देने में जुटी हुई है। टॉप 10 रैंक और जिला टॉपर बनने पर छात्रा रोशनी भगत ने अपने शिक्षकों और माता पिता का धन्यवाद दिया।

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर… 

न्यूज22 स्कोप से बातचीत के दौरान रोशनी ने बताया कि वो आगे जाकर सिविल सर्विस का एग्जाम देना चाहती हैं और आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। अपने सेल्फ स्टडी के बल पर रोशनी ने राज्य में 9वा रैंक हासिल की है और लोहरदगा जिला टॉपर बनी है।

Breaking : 12वीं परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के खराब प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग सख्त, शोकॉज नोटिस जारी… 

डीसी ने भी छात्रा को दी बधाई

Lohardaga : डीसी ने भी दी बधाई
Lohardaga : डीसी ने भी दी बधाई

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रोशनी को बधाईयां मिल रही है और उनके माता के आंखों में खुशी की आंसू दिखाई दे रही है। छात्रा रोशनी भगत के माता ने खुशी से रोते हुए बताया उनकी बेटी पढ़ने में काफी मेहनती हैं और मन लगाकर पढ़ती है। बेटी के परिणाम से पूरा परिवार उसपर गर्व कर रहा है और आगे जाकर बेटी अच्छा करे यही कामना करते हैं।

Bokaro : टोटो में बैठाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार… 

वहीं इस सफलता पर लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने जिला टॉपर रोशनी भगत को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि रोशनी ने सिर्फ लोहरदगा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में नाम रोशन किया है। उनका मनोबल को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

दानिश रजा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Dhanbad : 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में GST की टीम ने दी दबिश, 15 फर्जी कंपनियों का… 

Hazaribagh : जंगल में व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : पेसा कानून जल्द लागू करे हेमंत सरकार, आदिवासियों को मिले उनका अधिकार-रघुवर दास… 

Ranchi Crime : व्हाट्सएप कॉल पर ‘CBI अधिकारी’ बनकर 1.39 करोड़ की साइबर ठगी,तेलंगाना-मिजोरम से तीन गिरफ्तार… 

Giridih Accident : सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर, हालत गंभीर… 

Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस… 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...