JAC 12th Result 2025 : धनबाद की बेटी ने लहराया परचम, इंटर साइंस में बनी झारखंड टॉपर…

JAC 12th Result 2025 

Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार को इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष साइंस में 79.26% और कॉमर्स में 91.92% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट जारी करने के मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा मौजूद रहे।

JAC 12th Result 2025 : राजकीय प्लट टू विद्यालय की छात्रा है अंकिता दत्ता
JAC 12th Result 2025 : राजकीय प्लट टू विद्यालय की छात्रा है अंकिता दत्ता

इंटर साइंस में राजकीय प्लस टू विद्यालय गोविंदपुर की अंकिता बनी झारखंड टॉपर

इंटर साइंस में इस बार बेटियों का बोलबाला रहा। धनबाद जिले के राजकीय प्लस टू विद्यालय गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। अंकिता को सबसे अधिक मैथ्स में 100 परसेंट नंबर आया है।

JAC 12th Result 2025 : सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षको को दिया
JAC 12th Result 2025 : सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षको को दिया

बताते चलें कि अंकिता स्कूल के पास गांव गोविंदपुर में ही रहती है। इनके पिता निजी इलेक्ट्रिशियन है। माता गृहणी है। जब अंकिता और उनके माता-पिता को पता चला तो वे लोग विद्यालय पहुंचे और शिक्षक से मिले। इस दौरान परिजनों के चेहरे पर अपार खुशी है।

न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए स्टेट टॉपर अंकिता दत्ता ने कहा कि बेहत रिजल्ट होने में सभी का योगदान रहा। माता-पिता के अलावा शिक्षकों ने खूब सहयोग किया। वहीं भविष्य के बारे में अंकिता ने बताया कि वह आगे जेई की पढ़ाई करना चाहती है।

JAC 12th Result 2025 : स्टेट टॉपर बन जाएगी कभी सोचा नहीं था-टीचर

तकूबहू 22Scope News

वहीं बेटी की सफलता पर पिता प्रलय दत्ता ने कहा कि अंकिता शुरू से पढ़ने में तेज थी। आगे जो भी पढ़ाई करना चाहेगी उसे पढ़ाएंगे। वहीं माता मालती दत्ता ने कहा अंकिता पढ़ने में शुरूआत से ही अव्वल थी। पढ़ाई करते समय घर में हल्का होता था तो मना करती थी।

वही स्कूल से शिक्षक कैलाश दत्ता ने कहा कि अंकिता पढ़ने में तेजतर्रार थी। वह शुरुआत से ही हर विषय में अव्वल रही है। हम लोगों को पता था कि वह काफी अच्छा रैंक करेगी लेकिन यह नहीं पता था कि वह स्टेट टॉपर करेगी। अंकिता को उनकी सफलता के लिए बहुत सारी बधाई।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...