Advertisment

गयाजी पहुंचे मोरारी बापू, डालमिया परिवार के आमंत्रण पर किया विशेष प्रवास

गयाजी : देश-विदेश में आध्यात्मिक ज्ञान और रामकथा के लिए विख्यात धर्मगुरु मोरारी बापू का रविवार दोपहर को गयाजी आगमन हुआ। बापू का विशेष प्रवास डालमिया परिवार के निजी आमंत्रण पर संपन्न हुआ। बताया गया कि वर्तमान में राजगीर में चल रहे उनके प्रवचन कार्यक्रम के बीच उन्होंने गयाजी लौटते समय डालमिया परिवार के गांधी मैदान स्थित आवास पर पहुंचे और अपने भक्तों को दर्शन दिया। बापू का दर्शन कर भक्त बड़े ही प्रसन्न नजर आ रहे थे।

Goal 3 22Scope News

मोरारी बापू के स्वागत में डालमिया परिवार ने पूरे घर को फूलों से सजाया था

मोरारी बापू के स्वागत में डालमिया परिवार ने पूरे घर को फूलों से सजाया था। वातावरण में भक्ति की सुगंध घुली थी। आवास परिसर में शहनाइयों की मधुर धुन गूंज रही थी। गौरतलब है कि डालमिया परिवार जिले का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। डालमिया का कपड़ा का कारोबार है। मोरारी बापू का डालमिया परिसर में जैसे ही प्रवेश हुआ। उनका पारंपरिक तरीके से आरती उतारी गई। आत्मीय स्वागत किया गया।

यह भी देखें :

बापू के साथ उनके आधा दर्जन से अधिक सहयोगी और अन्य धर्मगुरु भी उपस्थित थे

इस अवसर पर बापू के साथ उनके आधा दर्जन से अधिक सहयोगी और अन्य धर्मगुरु भी उपस्थित थे। घर के सभी सदस्यों ने उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बापू को अल्पाहार परोसा गया, जिसमें गया की पारंपरिक मिठाइयों का भी स्वाद का लुत्फ उठाया। इस मौके पर डालमिया परिवार ने उनसे गयाजी में रामकथा के लिए निवेदन किया, जिस पर मोरारी बापू ने जल्द आने का आश्वासन दिया। हालांकि कब वे गयाजी में प्रवचन देंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया। इतना जरूर उन्होंने कहा कि इस वर्ष नहीं। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में मोरारी बापू ने गया जी में प्रवचन दिया था।

यह भी पढ़े : बिहार में है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ‘कुरान ए पाक’, करीब डेढ़ सौ साल पहले हुई थी प्रिंटिंग…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...