उद्योगपति अनिल अंबानी पहुंचे गयाजी, अपने पूर्वजों व माता-पिता का किया पिंडदान

गया : भारत के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। यह यात्रा उनके आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। अंबानी दंपति ने गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया का रुख किया, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की।

इसके बाद वे गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। पिंडदान उनके तीर्थ पुरोहित विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कराया। पिंडदान से जुड़ी प्रक्रिया पूर्व से ही तैयार थी। पूजा सामग्री भी व्यवस्थित पूर्व से कर के रखी गई थी। भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया और माता टेका। अंबानी दंपति ने इस दौरान भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट की।

मंगला गौरी मंदिर में भी पहुंचे

अंबानी दंपति की यह आध्यात्मिक यात्रा यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने पालनपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में भी दर्शन किए। मां मंगला गौरी को लेकर भक्तों की विशेष श्रद्धा है, और अंबानी दंपति ने यहां पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी देखें :

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अंबानी परिवार की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बोधगया, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में पुलिस बल की तैनाती रही। हर जगह विशेष निगरानी रखी गई। अनिल अंबानी और टीना अंबानी की यह यात्रा उनकी धार्मिक आस्था का एक खास उदाहरण है, जो गया और बोधगया की ऐतिहासिक और पवित्र धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़े : Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...