बापू टावर में संग्रहालयविद अवनी सेठी का विशेष व्याख्यान आयोजित, ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ विषय पर अनुभवों को किया साझा

पटना : पटना स्थित बापू टावर के अत्याधुनिक सभागार में देश की जानी-मानी संग्रहालयविद अवनी सेठी के एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ विषय पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. इम्तियाज अहमद ने की। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता अवनी सेठी ने अहमदाबाद और रायपुर में अपने द्वारा स्थापित ‘कॉन्फ्लिक्टोरियम म्यूजियम’ की यात्रा और अनुभवों को श्रोताओं के साथ साझा किया। म्यूजियम की पारंपरिक परिभाषा को बदलते हुए उन्होंने कहा कि म्यूजियम की अवधारणा केवल पुरानी सभ्यताओं की वस्तुओं को सहेज कर रखने वाले किसी संग्रह के रूप में नहीं है। बल्कि यह आज के दौर के सुलगते सवालों और समकालीन मुद्दों पर समाज के बीच एक जीवंत और सक्रिय संवाद केंद्र के रूप में होना चाहिए।

अवनी ने वर्ष 2013 में अहमदाबाद में ‘कॉन्फ्लिक्टोरियम’ की स्थापना की

अवनी ने वर्ष 2013 में अहमदाबाद में ‘कॉन्फ्लिक्टोरियम’ की स्थापना की, जिसकी अनूठी सोच को देश भर में व्यापक सराहना मिली है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने बापू टावर की भव्यता की तारीफ की और कहा कि यहां महात्मा गांधी के विचारों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जिस तरह प्रदर्शित किया गया है, वह अद्भुत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जानेमाने इतिहासकार इम्तियाज अहमद ने अवनी द्वारा दिए गए वक्तव्य को बहुत ही ज्ञानवर्धक और नई जानकारियों से लैस बताया। उन्होंने कहा कि अवनी के व्याख्यान से म्यूजियम के बारे में प्रचलित अवधारणाओं के बारे में उनकी जानकारी में इजाफा हुआ है।

Bapu Tower 1 22Scope News

कार्यक्रम का मंच संचालन बापू टावर के उपनिदेशक लित कुमार सिंह द्वारा बेहद गरिमापूर्ण तरीके से किया गया

वहीं, बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संग्रहालय के विविध और छिपे हुए पहलुओं को सामने लाने के लिए बापू टावर भविष्य में भी इस तरह के बौद्धिक और ज्ञानवर्धक व्याख्यान कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करता रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन बापू टावर के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह द्वारा बेहद गरिमापूर्ण तरीके से किया गया। कार्यक्रम के अंत में बापू टावर के प्रशाखा पदाधिकारी प्रत्यूष चंद्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पटना शहर के बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक, इतिहास प्रेमी और बापू टावर के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bapu Tower 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में 60 मीटर से अधिक लंबे 638 पुलों की जांच की समीक्षा, दिए गए कड़े निर्देश

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...