IPL 2025: क्वालीफायर 2 में बारिश बनी खलल, मैच रद्द हुआ तो जानिए कौन टीम पहुंचेगी फाइनल में

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। जहां MI टूर्नामेंट के इतिहास में अपना छठा खिताब जीतने की कोशिश में है, वहीं PBKS की नजर अपने पहले खिताब पर है। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई और मैच रूका हुआ है। ऐसे में यदि मैच रद्द होता है तो दर्शकों के मन में होगा आगे क्या होगा। तो इसको जानने के लिए पढ़िए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा तय किए गए नियम…

IPL 2025: यह टीम पहुंचेगी फाइनल में

दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार, अगर किसी कारण से क्वालीफायर 2 रद्द हो जाता है, तो लीग चरण के अंत में अंक तालिका में उच्च स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इस प्रकार, अगर क्वालीफायर 2 बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फाइनल में पीबीकेएस का मुकाबला आरसीबी से होगा।

पीबीकेएस ने 14 मैचों में 19 अंक और +0.372 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया है। टीम ने टूर्नामेंट में नौ जीत दर्ज की हैं। वहीं एमआई ने 14 मैचों में 16 अंक और +1.142 के नेट रन रेट के साथ लीग चरण का समापन किया है। अगर बारिश जारी रहती है और मैच रद्द हो जाता है तो पीबीकेएस को लीग चरण में उसके अंक के आधार पर फाइनल में जगह दे दी जाएगी।

IPL 2025: पंजाब ने जीता टॉस

हालांकि, क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच में टॉस हो गया है। PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि शनिवार को बादल छाए रहने और पिच पर कवर होने के कारण उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने यह भी कहा कि वह टॉस जीतने पर फील्डिंग का विकल्प ही चुनते।

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...