अपराधी ने बेटी के साथ जा रहे पिता को मारी गोली

सिवान : बिहार में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। राज्य में लगातार हत्याएं और लूट का सिलसिला जारी है। बिहार में आए दिन बीच सड़क पर किसी की हत्या कर दी जाती है तो किसी के साथ अपराधियों के द्वारा लूटपाट कर ली जाती है। लेकिन बिहार पुलिस केवल अपना कोरम पूरा करने में लगी है।

LN Mishra 1 22Scope News

घात लगाए अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी

आपको बता दें कि सोमवार के दिन सुबह-सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदा पुल के समीप घात लगाए अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जाता है कि अमजद अली अपनी बेटी को घर से बाइक पर अपनी बेटी के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए छोड़ने के लिए जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने अमजद अली पर गोली फायर कर दी। गोली लगने से अमजद अली घायल हो गए। वहीं घायल होने के बाद अमजद अली को सिवान के सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

यह भी देखें :

मेरा किसी से दुश्मनी नहीं है – घायल अमजद अली

वहीं अमजद अली ने बताया कि मेरा किसी से दुश्मनी नहीं है। आखिरी अपराधी कौन थे, यह मुझे भी पता नहीं है। वहीं गोली लगने के बाद सिवान पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट चुकी है। अब देखना होगा कि सिवान पुलिस कबतक इन अपराधियों को पकड़ पाती है या नहीं, अब आने वाला समय ही बताएगा। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : जीरादेई थाने की पुलिस ने मूर्ति को किया बरामद…

कुमार रवि की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...