‘शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति समारोह में उपमुख्यमंत्री करेंगे शिरकत’

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दरभंगा आगमन फाइनल हो गया है। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। जिसकी पुष्टि पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति में पांच जून को नेहरु स्टेडियम पोलो मैदान में होने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 बजे करेंगे और समापन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। दो घंटे का कार्यक्रम होगा। जिसमें बिहार के कई मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

इस कार्यक्रम से सूरज बाबू को उचित सम्मान दिलाना उद्देश्य है – पूर्व MP आनंद मोहन सिंह

पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से सूरज बाबू को उचित सम्मान दिलाना उद्देश्य है। वो खुद जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी सारी जमीन गरीबों में बांट दी और देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने उनकी कुर्बानी को इतिहास में उचित स्थान न मिलने पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उचित सम्मान दिलाना हम सभी का कर्तव्य है।

यह भी पढ़े : देश के राष्ट्रपति, PM व गणमान्यों के लिए मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची हुआ रवाना…

यह भी देखें :

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...