सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, सवार लोगों…

दरभंगा: दरभंगा में एक बड़ा हादसा तब टल गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचा ली जबकि कार धू धू कर जल गई। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच कर आग पर काबू तो पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। घटना दरभंगा के मंबी थाना क्षेत्र के समीप एनएच 27 की है जहां शुक्रवार की दोपहर एक चलती कार में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तेज रफ्तार कार दरभंगा से मुजफ्फरपुर कि ओर जा रही थी इसी दौरान मंबी थाना से चंद कदम दूरी पर इंजन से अचानक चिंगारी निकलने लगी। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे रोका और स्थिति की जांच करने की कोशिश की लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और समय रहते गाड़ी से निकल चुके थे।

यह भी पढ़ें – बच्चे की जान बचाने में युवक ने गंवा दी अपनी जान, हुआ था ऐसा कि…

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मंबी थाना को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा तुरंत अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम समय पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सहायता की। अग्निशमन पदाधिकारी बी के पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही हमलोगों ने आग पर काबू पाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अंतरविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में इस स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...

CBSE Sample Paper 2026-27: 10वीं और 12वीं के 138 सैंपल पेपर...

 CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी...

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...