Ranchi: पुलिस ने टीएसपीसी के दो कुख्यात उग्रवादियों को दबोचा, हथियार भी जब्त

Ranchi: पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बुढ़मू और बड़कागांव थाना क्षेत्र की सीमा से हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा गया है। मुख्य आरोपी सुमित लहरी पहले भी उग्रवादी गतिविधियों में जेल जा चुका है। वह बुढ़मू और बड़कागांव थाना सीमा पर ग्राम बिंजा से घायल अवस्था में पकड़ा गया।

Ranchi: टीएसपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

वहीं सुमित लहरी की निशानदेही पर उसके साथी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चिड़िया मारने वाला हथियार बरामद हुआ। सुमित लहरी वर्ष 2024 में भी जेल गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के साथ मिलकर फिर से उग्रवादी गतिविधियां में लिप्त हो गया। दिवाकर गंझू की गिरफ्तारी के बाद सुमित खुद एरिया कमांडर बनने की कोशिश में लगातार कई वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Ranchi: दोनों से पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। पिछले सप्ताह भी इसी दस्ते के कमांडर दिवाकर गंझू को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इनसे संगठन की अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...