Ranchi: टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, इन कांडों में था शामिल

Ranchi: उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंजू उर्फ प्रताप जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बुढ़मू, छापर, खेलारी, हजारीबाग के TSPC का एरिया कमांडर था। इसके दस्ते का एक अन्य सक्रिय सदस्य अक्षय गंझू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Ranchi: टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से दो देशी पिस्तौल, 6 जिंदा गोली, उग्रवादी पर्चा सहित कई सामान बरामद किये हैं। हजारीबाग पुलिस ने उग्रवादी दिवाकर गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। वह 18 कांडों में शामिल रहा है। इनमें लेवी के लिए रांची और हजारीबाग के इलाके में गोली चलाने, गाड़ी में आगजनी कर दहशत फैलाने, कोयला सहित निर्माणाधीन साइट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने जैसे कांड शामिल है।

Ranchi: एसएसपी ने बताया

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि उग्रवादी द्वारा गोली चलाने, गाड़ी में आगजनी, साइट पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम किया जाता था। इसे बुढ़मू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से हथियार और उग्रवादी संगठन का पर्चा बरामद किया गया है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...