जिला परिषद की जमीन पर बने दुकानों का होगा कायाकल्प, बनेगा नया मार्केट और पार्किंग

कटिहार: कटिहार जिला परिषद की जमीनों पर बने पुराने और जर्जर दुकानों का अब कायाकल्प किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने इसके लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत डाक बंगला परिसर में खाली पड़ी जमीन पर नया मार्केट और पार्किंग एरिया बनाया जाएगा। वहीं शहीद चौक के पास स्थित अभिनव मार्केट जो अब जर्जर हालत में है, उसे तोड़कर वहां नई और आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी।

परिषद ने इसको लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दी है और सभी 65 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही दुकानों को खाली कराया जाएगा ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके। इसके साथ ही जन समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए आजमनगर में नाले का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे जलजमाव और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   IIT नगरी पटवा टोली के छात्रों ने फिर अपना परचम लहराया

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...