Dhanbad News: बीएसएस महिला कॉलेज को जिला परिषद का नोटिस, हो सकती है सीलिंग की कार्रवाई

Dhanbad News: धनबाद के बीएसएस महिला कॉलेज को खाली करने के लिए जिला परिषद के द्वारा कोर्ट नोटिस दिया गया है. खाली नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है. नोटिस मिलने के बाद बीएसएस कॉलेज प्रशासन में हड़कंप है. नोटिस के बाद बीएसएस कॉलेज के प्रिंसिपल करुणा सिंह ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात की है. प्रिंसपल करुणा सिंह ने कहा है कि कॉलेज में करीब 4000 छात्राएं पढ़ रही है, हजारों छात्राएं इससे जुड़ी हुई है. सभी के भविष्य को देखते हुए जिला परिषद से बीच का रास्ता निकालने की मांग की गई है.

Dhanbad News: जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने ये कहा

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि बीएसएस कॉलेज जिला परिषद की जमीन पर है. वर्ष 2011 में भी कोर्ट के द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन उस समय कॉलेज में परीक्षा चल रही थी बाद में भी कोई जवाब नहीं मिला था. जिसे लेकर एक बार फिर नोटिस दिया गया है. कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा. कॉलेज को लीज पर देने पर सहमति बन सकती हैं. ताकि जिला परिषद को भी रेवेन्यू मिले, जिला परिषद की ओर भी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है.

Ramgarh News: स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, 16 टीमें ले रही है भाग

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...