Jharkhand Band : सड़कों पर उतरे लोग, आदिवासी संगठनों का आज झारखंड बंद…

Jharkhand Band 

Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का सबसे अधिक असर राज्य के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां दुकानों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वहीं राजधानी रांची सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में बंद का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर दिख रहा है, दैनिक जनजीवन लगभग सामान्य बना हुआ है।

Jharkhand Band : भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सुरक्षा की दृष्टि से सिरमटोली चौक के पास बैरिकेडिंग की गई है, जबकि अल्बर्ट एक्का चौक समेत कई प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है।

आदिवासी संगठनों का आरोप है कि सिरमटोली फ्लाईओवर की रैम्प योजना आदिवासी हितों की अनदेखी करती है और इससे उनके पारंपरिक मार्ग व सांस्कृतिक स्थलों को नुकसान पहुंचेगा। संगठन फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...