प्रेम का खौफनाक अंजाम: प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिवार के लोगों ने…

सिवान: इन दिनों बिहार में प्रेम प्रसंग में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर सिवान में प्रेम प्रसंग में युवती के परिवार के लोगों ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही समेत कई गंभीर आरोप लगाए। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी निवासी संजय महतो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था जहां परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिसके बाद युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। बुधवार की सुबह जब डायल 112 को मामले की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।

इस दौरान परिजनों ने कहा कि पहले भी हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि युवती के परिवार वाले मेरे बेटे की हत्या कर सकते हैं लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा है कि मेरे पुत्र की हत्या हुई। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने आगजनी और नारेबाजी भी की। प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM का विजन है विकसित राष्ट्र जबकि विपक्ष का उद्देश्य है ‘प्रधानमंत्री कैसे बनें’, केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...