विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, आवागमन में होगी सुविधा

रांची. खबर राजधानी रांची से है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को सिरमटोली फ्लाईओवर की सौगात दी है। आज उन्होंने इस फ्लाईओवर का उद्धाटन कर दिया है। इससे इससे आवागमन में सुविधा होगी।

सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन

वहीं सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आज रांची समेत झारखण्ड को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिली है। सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक 4-लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर का नामकरण बाबा कार्तिक उरांव जी के नाम पर कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की सरकार ने एक उम्मीद जगा दी है। बाबा कार्तिक उरांव जी धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण की श्रेणी से बाहर रखने की सोच रखते थे। आशा है इसे भी धरातल पर हेमंत सोरेन जी उतारेंगे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...