राहुल आज गयाजी व राजगीर में अति पिछड़ा सम्मेलन के साथ-साथ करेंगे छात्रों व महिलाओं…

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार यानी छह जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे राजगीर (नालंदा) में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे। वहीं, गयाजी में महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से गयाजी हवाई अड्डा पर उतरेंगे, वहां सबसे पहले माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर (गयाजी) जाएंगे।

Goal 7 22Scope News

राहुल गयाजी से जाएंगे राजगीर

वहीं गहलौर में स्थित ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। वहां पार्टी की ओर से संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों और छात्रों के साथ संवाद करने का भी कार्यक्रम है। राजगीर से लौटने के बाद राहुल गयाजी में महिलाओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

यह भी देखें :

राहुल गांधी का एक माह में 5वां बिहार प्रवास

इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी रहेंगे। राहुल इससे पहले दरभंगा में दलित छात्रों के साथ और पटना में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस साल यह उनका पांचवां बिहार दौरा होगा। पिछले महीने दरभंगा में दलित छात्रों से संवाद के लिए वे अंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासन के साथ हंगामा हो गया था।

यह भी पढ़े : CM के गढ़ में कल राहुल, गया में माउंटेन मैन की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...