Advertisment

बाबा साहेब का नारा लगाया तो भड़क गए ASI, फिर कर दिया…

दुर्व्यवहार मामले में एएसआई को एसपी ने किया निलंबित

कैमूर : जिले के रामगढ़ थाना में पदस्थापित एएसआई विजय कुमार सिंह को कैमूर एसपी ने दुर्व्यवहार मामले में निलंबित कर दिया है। समी अख्तर नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को झंडात्तोलन के समय बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे का नारा लगाने पर रामगढ थाना में पदस्थापित एएसआई भड़क गए थे, और दुर्व्यवहार करते हुए उनको थाना परिसर से बाहर निकाल दिया था। मामले की शिकायत पर मोहनिया डीएसपी की जांच के बाद एएसआई विजय कुमार सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया।

दरअसल कैमूर जिला के रामगढ़ थाने पर 15 अगस्त को थाना परिसर में थाना अध्यक्ष के द्वारा क्षेत्रीय सम्मानित लोगों को न्योता देकर झंडात्तोलन करने के लिए बुलाया गया था। जहां पर ग्रामीणों ने झंडात्तोलन करने के दौरान बाबा साहेब अमर रहे का नारा लगाया उक्त नारा को सुनते ही रामगढ़ थाना के एएसआई दारोगा विजय कुमार सिंह भड़क गये। नारा लगा रहे 65 वर्षीय मोहम्मद समी अख्तर को थाना परिसर से धक्का-मुक्की करते हुए बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कैमूर एसपी से की गई थी। सोशल मीडिया पर भी दरोगा के इस हरकत का वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए निलंबिन कर दिया।

जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के दिन रामगढ़ थाने में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह ने बुजुर्ग से दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना मिलते ही कैमूर एसपी ने जांच के आदेश दिये। जांच में सही पाए जाने पर एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया।

Bokaro Sickle Cell Screening: बोकारो के ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी...

Bokaro Sickle Cell Screening: झारखंड के बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया का समय पर पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग सिस्टम...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: 14वीं JPSC समेत दो बैकलॉग परीक्षाएं...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को JPSC परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...