बिहार में धूमधाम से मनायी जा रही है ‘ईद उल-अजहा’ का पर्व

बाढ़/मुंगेर : देश सहित पूरे बिहार में ईद उल-अजहा का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार के बाढ़ और मुंगेर में भी बकरीद मनायी गई। वहीं बाढ़ अनुमंडल के विभिन जगहों पर बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। मोकामा प्रखंड के शहरी इलाकों में पावन पर्व के मौके पर इलाके के सभी इबादतगाहों में बकरीद की नमाज अता की। लोगों ने अल्लाह से देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। बकरीद के पावन पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। हर तरफ बकरीद की रौनक रही। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी के इस पर्व को लेकर मोकामा और आसपास के इलाकों में उत्साह का आलम है।

मुंगेर में हर्षौल्लास के साथ ईद उल-अजहा की पढ़ी गई नमाज, ईदगाह व मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की रही तैनाती

मुंगेर जिले में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल-अजहा (बकरीद) की नमाज में लोगों ने कौम व देश की तरक्की की दुआ मांगी। ईद उल अजहा के मौके पर कई मस्जिदों में नमाज अदा की। शनिवार को आर एंड डीजे कॉलेज स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज खानकाह रहमानी के सज्जादानशीं सह ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ वोर्ड के सचिव सह बिहार झारखंड उड़ीसा के आमिर ए शरियत अहमद वली फैसल रहमानी ने अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा कुर्बानी का त्योहार त्याग और अल्लाह की रजा के लिए सब कुछ कुर्बान करने का पैगाम देता है।

यह भी देखें :

हजरत इब्राहिम व हजरते इस्माईल द्वारा कुर्बानी दिए जाने की याद में मनाया जाता है

बकरीद असल में हजरत इब्राहिम व हजरते इस्माईल द्वारा कुर्बानी दिए जाने की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर की जाने वाली कुर्बानी से सबक मिलता है कि इंसान अपनी जान माल व चाहत की कुर्बानी करें। समाज की भलाई के लिए अपनी बुरी नियतों की कुर्बानी करनी चाहिए। बकरीद को लेकर आम से लेकर खास तक ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।

Munger Bakrid 22Scope News

मुंगेर जिले में 75 स्थानों पर 250 पुलिस जवानों की तैनाती रही

इधर, 75 स्थानों पर 250 पुलिस जवानों की तैनाती रही। ईद उल अजहा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया। नमाज के दौरान ईदगाह के चारो ओर सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए थे सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। एसडीओ कुमार अभिषेक और एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थानाध्यक्ष मौजूद थे। वहीं वक्फ बिल के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

यह भी पढ़े : बकरीद के अवसर पर कटिहार जिला प्रशासन रहेगा सतर्क, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

विकाश कुमार और गौतम कुमार की रिपोर्ट

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...