कैसे बची जवानों की जिन्दगी, नक्सलियों की बड़ी साजिश का हुआ पर्दाभाश

Seraikela- खरसावां पुलिस ने कुचाई इलाके में प्लांट कर लगाये गए 15 कुकर बम को डिफ्युज कर नक्सलियों की बड़ी कार्रवाई को वक्त रहते रोक धवस्त कर दिया. नक्सलियों की योजना पुलिस बल को उड़ान की थी. इस प्रकार नक्सलियों की एक बड़ी योजना विफल हो गई.

एएसपी अभियान ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुचाई के सुदूरवर्ती इलाकों नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया जा रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ 157 बटालियन और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया. टीम ने सफलतापूर्वक अभियान चलाते हुए कड़ेरंगो पहाड़ी से 1.05 कि. मी. पश्चिम में जंगली पहाड़ी रास्ते पर 15 कुकर बम बरामद किया. बम को बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया.

इस बात की जानकारी मिली है कि नक्सली दस्ता अनल दा द्वारा रांची, खूंटी और चाईबासा जिले में बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बनायी जा रही है.  नक्सलियों के निशाने पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान हैं. इसको लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में यह सफलता मिली है. जिला पुलिस इस एक बड़ी सफलता मान रही है.

बताया जा रहा है कि इस योजना को विफल हो जाने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

 ब्यूरो रिपोर्ट 

डीएसपी ने जवानों का लिया क्लास, कहा- बदमाशों में दिखे आपका खौफ

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...