Advertisment

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

बोकारोः चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र का गोमदीडीह जंगल में 38 वर्षीय युवक का पेड़ में झूलता हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान मूर्तिटांड निवास अमरनाथ शर्मा के रुप में हुई है। परिजनों का कहना है कि युवक ने गोमदीडीह निवासी पायल देवी और सुनील रजवार को बेटी की शादी में 5 लाख रुपये दिये थें। सुनील रजवार ने जल्द ही रुपया लौटने का आश्वासन दिया था। 20 दिन पहले रुपये की मांग को लेकर सुनील रजवार और मृतक के बीच विवाद हुआ था। तब ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।

मृतक रुपये की मांग के लिए आरोपी दंपति के घर गया था। लेकिन जब रात तक लौटकर घर नहीं आया, तब परिजनों ने युवक की खोज शुरु की। अगले दिन गांव के बगल का पलाश के जंगल में युवक का पेड़ से झूलता हुआ शव मिला। शव से कई जगह खून का रिसाव हो रहा था और शरीर पर गंभीर चोट थी।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चास अनुमंडल, एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Bokaro Sickle Cell Screening: बोकारो के ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी...

Bokaro Sickle Cell Screening: झारखंड के बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया का समय पर पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग सिस्टम...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: 14वीं JPSC समेत दो बैकलॉग परीक्षाएं...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को JPSC परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...