अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गुमला : अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- गुमला

जिला मुख्यालय के हृदय स्थली माने जाने वाले परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम

गुमला नंबर वन में एक युवक का शव मिला है.

इसकी सूचना लोगों को मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है.

शहर के बीचों बीच स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग-1 में शनिवार की सुबह को

हाई मास्ट लाइट के टावर पर रस्सी के सहारे झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बड़ाइक मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है. मृतक की पहचान रवि वर्मा के रूप में हुई है. हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

लोगों ने जतायी हत्या की आशंका

बता दें कि स्टेडियम में पहुंचे मॉर्निंग वॉक पर अहले सुबह शहरवासियों ने लाइट टावर में रस्सी के सहारे लटकता हुआ युवक का शव देखा. मौजूद शहर वासियों की माने तो लोगों ने बताया है कि जिस प्रकार पतली रस्सी के सहारे शव को लटका हुआ पाया, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर उसे आत्महत्या के रूप में देने की कोशिश किया गया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसे सोची-समझी रणनीति के तहत हत्या कर रस्सी के सहारे लटका दिया गया होगा.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. बता दें कि इस स्टेडियम में देर रात 9ः00 बजे तक खिलाड़ियों का और अन्य शहर वासियों का जमावड़ा स्टेडियम में लगा रहता है. जबकि सुबह के 3ः00 बजे से प्रैक्टिस के लिए भी लोगों का आना भी शुरू हो जाता है.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Nisha Bhagat Case: मौत से पहले आदिवासी नेत्री निशा भगत ने...

निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच तेज हो गई है। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अधिवक्ता शिशिर राज को...

आज का राशिफल और पंचांग 24 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Ranchi Car Theft: रांची से चोरी हुई कार डेढ़ घंटे में...

रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी से चोरी हुई आल्टो कार को झारखंड और बिहार पुलिस ने डेढ़ घंटे में औरंगाबाद से बरामद कर...