BIG BREAKING : गुरु जी के सपनों का गला घोंट रही हेमंत सरकार- JMM Leader

रांची : भाषा विवाद और स्थानीय नीति को लेकर जेएमएम के पूर्व विधायक ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में शिबू सोरेन के सपनों का गला घोंटा जा रहा है.

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने ताबड़तोड़ आरोप लगाते हुए कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति बने और बाह्य भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाएं. सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो मैं 20 फरवरी को पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा. न्यूज़ बाइस्कोप से खास बातचीत करते हुए उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि, अगर 20 फरवरी तक खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति नहीं बनती है तो वे पार्टी से किनारा कर लेंगे.

बीजेपी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी ने भी हेमंत सरकार हमला किया है. झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अमित महतो को कहा कि आप अपना इस्तीफा तैयार करके रख लिजिए. क्योंकि मौजूदा सरकार को झारखंड और झारखंडी भावनाओं से कोई मतलब नहीं है. मेनिफेस्टो में दिए गए वायदे को यह पूरे तरीके से भूल गई है. राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग और अवैध खनन चरम पर है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस सरकार में मंत्रियों की नहीं सुनी जा रही है तो आपकी बातों को कैसे सुनेंगे. उस पर भी आप झामुमो के पूर्व विधायक हैं.

रिपोर्ट : शाहनवाज

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...