महेंद्र सिंह धोनी को मिला क्रिकेट जगत का सर्वोच्च सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल, बने 11वें भारतीय खिलाड़ी

Desk: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल आया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। यह सम्मान क्रिकेट के इतिहास में उन महान खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल में महत्तवपूर्ण योगदान दिया है।

धोनी यह उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सोमवार को ICC ने 2025 हॉल ऑफ फेम सूची जारी की, जिसमें कुल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रमुखता से है।

धोनी के करियर का सम्मान
ICC ने धोनी के बेहतरीन करियर की सराहना करते हुए कहा – “17,266 इंटरनेशनल रन, विकेट के पीछे 829 शिकार और कुल 538 मैच – ये आंकड़े सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि धोनी की प्रतिभा, निरंतरता, फिटनेस और शानदार नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं।”

धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा– “ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। दुनियाभर के उन महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना बेहद खास और अविस्मरणीय अनुभव है। यह मेरे क्रिकेट जीवन की सबसे गौरवशाली उपलब्धियों में से एक है।”

हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल अन्य खिलाड़ी
इस साल ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल कुल 7 खिलाड़ियों में 5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर हैं।
पुरुष खिलाड़ी:

महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)

महिला खिलाड़ी:

सना मीर (पाकिस्तान)

सारा टेलर (इंग्लैंड)

कप्तानी में बदल दिए भारतीय क्रिकेट के मायने
ICC ने धोनी की कप्तानी को लेकर विशेष रूप से कहा कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप से शुरुआती दौर में बाहर हो गया था, तब निराशा और अनिश्चितता के दौर में उन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान नियुक्त किया गया। उस समय टीम में युवाओं का बोलबाला था – रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक जैसे चेहरे पहली बार बड़ी जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतरे।

धोनी ने नेतृत्व की ऐसी मिसाल पेश की कि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। इसके बाद उनका कप्तानी करियर बुलंदियों को छूता गया।

तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफी जिताई:

2007 – T20 वर्ल्ड कप

2011 – ODI वर्ल्ड कप

2013 – चैंपियंस ट्रॉफी

इसके अलावा, उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 टीम बना। धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव, रणनीतिक सूझ-बूझ और खिलाड़ियों पर विश्वास था।

जय शाह की बधाई
ICC के चेयरमैन जय शाह ने हॉल ऑफ फेम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा – “ICC हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन महान खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने अपने खेल से करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। धोनी जैसे दिग्गज का इसमें शामिल होना खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।”

संन्यास के बाद भी फैंस के दिल में ज़िंदा
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे अब भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उनकी कप्तानी और खेल भावना के चलते आज भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए लाखों फैंस उमड़ते हैं।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...