रांची : हरियाणा के हिसार के रहने वाले युवक अजय गिल माही रांची के माही और भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फैन है. इसकी दीवानगी इतनी की हरियाणा से रांची दो बार पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचे हैं. हालांकि पिछली बार महेंद्र सिंह धोनी से मिल नहीं पाए, लेकिन इस बार महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हो गयी है.
धोनी से मिलने के बाद अजय गिल पैर पर गिर गए, उसके बाद धोनी ने गले लगाया और कहा अपने क्रिकेट को बढ़ाओ. अजय गिल ने कहा कि मैंने अपने भगवान को I LOVE YOU कहा. बचपन से ही इनसे मिलने की ख्वाहिश थी. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अजय के बल्ले पर अपना ऑटोग्राफ दिया.
बता दें कि अजय के इस कार्य का मां और पापा ने भी पूरा साथ दिया. रांची आने से पहले मां-पापा ने अजय को माथे पर तिलक लगाकर घर से विदा किया था. आज अजय के इस कार्य से मां-पापा भी काफी खुश हैं. वहीं गांव के कुछ लोग और कॉलेज के कुछ साथी अजय को पागल भी समझते थे, लेकिन अजय के यही पागलपन ने आज धोनी से मुलाकात करवाया.
अजय पिछली बार जुलाई के महीने में रांची आये थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के दुबई में होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी. उसके बाद कई दिनों तक रांची में रहने के बाद धोनी के दोस्त ने अजय को हवाई जहाज से वापस घर भेज दिया था. लेकिन इस बार फिर अजय हरियाणा से रांची पैदल पहुंचे, और धोनी से उनकी मुलाकात हुई.
अजय ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया, लेकिन अब फिर से शुरू करेंगे. अजय आगे चलकर सीएसके टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि हमें छोटा धोनी कहकर लोग पुकारे. अजय गिल माही को रांची काफी अच्छा लगता है. उन्हें रांची के लोग बहुत अच्छे लगते हैं. अजय ने कहा कि यहां लोगों का बहुत स्पोर्ट मिला है. साथ ही न्यूज़ 22 स्कोप ने भी काफी मदद की, आप सभी को तहेदिल से शुक्रिया. महेंद्र सिंह धोनी को अजय अपना भगवान मानते हैं. अजय का कहना है कि उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमपर बना रहेगा. अब हम अपने घर लौट जाएंगे.
रिपोर्ट : मदन सिंह
IPL 2022 का रोमांच आज से, सीएसके और केकेआर के साथ होगी 15वें संस्करण की शुरुआत

















