Patna: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक आज मंगलवार 10ः30 बजे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। जिसमें कई अहम एजेंडों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।
जानकारी के अनुसार बैठक में विकास योजनाओं, नियुक्ति प्रक्रियाओं, विभिन्न विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति, और आर्थिक प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ पुराने लंबित मामलों को भी आज की बैठक में निपटाया जा सकता है।
इस कैबिनेट मीटिंग पर सरकारी और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह बैठक राज्य के प्रशासनिक दिशा और योजनागत फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद सभी प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा साझा की जाएगी।