उत्पाद विभाग की सतर्कता से शराब परिवहन में संलिप्त इनोवा जब्त, 2 होमगार्ड गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर शराब से भरी एक इनोवा कार को जब्त किया गया, जबकि शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे। वहीं शराब परिवहन में संलिप्त दो होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है।

Goal 22Scope News

शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे

जांच के क्रम में बीते सोमवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे झारखंड की ओर से आ रही एक इनोवा कार संख्या बीआर27पी3218 पर उत्पाद बल में तैनात होमगार्ड राहुल कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करके बैठकर नवादा जा रहा था। जांच चौकी पर रहे उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने होमगार्ड को इनोवा कार से उतरने को कहा एवं वाहन जांच करने की बात कही। इसी बीच इनोवा कार में सवार दो लोग होमगार्ड के इशारे में जांच चौकी से भागने लगा। जिसका पीछा कर कुंडला मोहल्ला में वाहन को जब्त किया गया। जांच के क्रम में इनोवा कार से आठ कार्टूनों में रहे विभिन्न पांच प्रकार के कुल 72 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया। जबकि शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

2 होमगार्डों की शराब परिवहन में संलिप्तता सामने आने के बाद गहराई से जांच किया गया

वहीं होमगार्ड से पूछताछ किए जाने पर बताया कि उसे परिवहन विभाग में जांच चौकी पर रह चुके होमगार्ड रंजीत कुमार के कहने पर वो वाहन में बैठ कर जांच चौकी से इनोवा कार को पार करा रहा था। दो होमगार्डों की शराब परिवहन में संलिप्तता सामने आने के बाद गहराई से जांच किया गया। जांच के दौरान दोनों होमगार्डों के बीच कई बार मोबाइल से बातचीत का मामला सामने आया। वहीं होमगार्ड राहुल कुमार के निशानदेही पर होमगार्ड रंजीत कुमार को भी छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।

किसी भी कर्मी और पदाधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा – उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब से संबंधित किसी भी कर्मी और पदाधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जब्त इनोवा कार व शराब को लेकर दोनों गिरफ्तार होमगार्ड, फरार शराब तस्करों एवं वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं दोनों गिरफ्तार होमगार्ड के जवानों का मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : मॉर्निंग वॉक करने निकले युवक को गाल में चाकू मारकर किया जानलेवा हमला…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...