Advertisement
Advertisement

‘भाषण नहीं, चाहिए आरक्षण’, मुजफ्फरपुर में VIP कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला…

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आज विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब भाषण नहीं हमे आरक्षण चाहिए। शहर के कंपनी बाग स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से सैकड़ों की संख्या में VIP के सदस्य विरोध प्रदर्शन करते हुए सरैयागंज टॉवर पर पहुंचे जहां पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंक कर विरोध किया है।

प्रदर्शन कर रहे VIP पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा अब भाषण करना बंद करे केंद्र की सरकार पहले आरक्षण दो नहीं तो विरोध प्रदर्शन आगे चलकर और तेज होगा। प्रदर्शन कर रहे VIP पार्टी की नेत्री सुनीता साहनी ने बताया कि हमारी पार्टी निषाद समाज के आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई हमारी पार्टी और हमारे नेता पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का लंबे अरसे से है और वह खुद यह लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी लड़ाई का नतीजा है कि बिहार सरकार ने इस मांग को स्वीकार किया था और इसको केंद्र सरकार के पास भेजा।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – 15 वर्ष पहले जंगलराज था तो आज क्या है? औरंगाबाद सांसद ने कहा ‘आज हर दिन…’

केंद्र सरकार इस आरक्षण को ठंडे बस्ते में डाल रखा गया और बस भाषण कर लोगों को खासकर निषाद को गुमराह करने का काम कर रही है। बीजेपी के लोग नहीं चाहते कि निषाद को आरक्षण मिले इसलिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भाषण में ही आरक्षण की बात करते हैं और हकीकत में कुछ नहीं करते हैं। अब हमारा विरोध प्रदर्शन का समय आ गया है और आज से आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पैसे के बल पर नहीं होती राजनीति, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘हमारी पार्टी…’

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...