पेट दर्द का इलाज कराने निजी अस्पताल पहुंचा मरीज, डॉक्टर ने किया ऑपरेशन और फिर…

क़टिहार: डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर की ईमानदारी पर सवाल उठने लगा है। कटिहार में एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक सुकुद्दीन अंसारी के परिजनों ने बताया कि साधारण पेट दर्द की शिकायत का इलाज करवाने के लिए कटिहार के एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें भर्ती किया और हर्निया का ऑपरेशन कर दिया।

यह भी पढ़ें – Patna के उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, एतिहासिक है यह…

एक बार ऑपरेशन के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने दुबारा ऑपरेशन किया लेकिन मरीज की जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि न तो समय पर इलाज दी गई न डॉक्टरों ने ईमानदारी दिखाई। मरीज की स्थिति जब हाथ से निकल गई तो डॉक्टरों ने अपना पल्ला झाड़ लिया और हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और जम कर हंगामा किया। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...